BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गाईड लाईन का पालन नहीं करने पर लगा 10 हजार का जुर्माना

यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गाईड लाईन का पालन नहीं करने पर लगा 10 हजार का जुर्माना
Share

नारायणपुर । कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक आयोजन इत्यादि को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शासन से जारी गाईड लाईन का पालन करने की शर्त पर अनुमति प्रदान की जा रही है।
जिले में आयोजित होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में शासन से जारी गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने एसडीएम दिनेश कुमार नाग और उड़न दस्ता दल को दी है। नारायणपुर विकासखंड के ग्राम बेलगांव में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे, और शासन से कोरोना के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। जिस पर उड़न दस्ता दल ने वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यक्ति पर 10 हजार का जुर्माना लगाया और समझाईश दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार ख्याति नेताम, मुकेश ठाकुर के अलावा उड़नदस्ता दल के सदस्य मौजूद थे।
 



Share

Leave a Reply