नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : राजधानी में तेज रफ़्तार हाईवा ने ट्रक को मारी ठोकर, 3 लोगों को हुई मौत, मामला दर्ज

बड़ी खबर : राजधानी में तेज रफ़्तार हाईवा ने ट्रक को मारी ठोकर, 3 लोगों को हुई मौत, मामला दर्ज
Share

रायपुर | सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 09 दिसंबर को सड़क किनारे खड़ी ट्रक को बनाते समय तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रक को ठोकर मार दिया। जिसके चलते ट्रक पलट जाने की वजह से ट्रक बना रहा हेल्पर वाहन के नीचे दबने की वजह से उसकी मौत हो गई।
 
 
सिलतरा धरसींवा निवासी होरीलाल वर्मा 45 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 09 दिसंबर को रिंग रोड नंबर 03बिजली सब स्टेशन के पास धनेली धरसींवा में हाईवा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचआर 7206 के चालक ने लापरवाही पूर्वक खराब ट्रक को हेल्पर द्वारा बनाते समय जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते ट्रक हेल्पर मनोज कुमार गायकवाड़ 25 वर्ष पिता तापलाल गायक वाड़ निवासी दोंदेखुर्द विधानसभा रोड की मौत हो गई।
 
 
पुलिस ने घअना की रिपोर्ट पर हाईवा वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इसी तरह तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक  चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 सीएच 8445 को एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते बाईक सवार भगवानदास मानिकपुरी 25 वर्ष पिता सुंदरदास निवासी पटेवा कोटा बिलासपुर एवं साथी मोहनदास मानिकपुरी 32 वर्ष पिता डोमारी मानिकपुरी निवाासी मजगवा केन्द्रा बिलासपुर की मौके पर मौत हो गई। आरतीदास मानिकपुरी 20 वर्ष पिता सुंदरदास की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply