BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर जा गिरी पानी से भरे गड्ढे में, चार की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर जा गिरी पानी से भरे गड्ढे में, चार की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
Share

दंतेवाड़ा |  जिला के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम तेलम-टेटम में आज दोपहर 02 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर खेतनुमा डबरी में जाकर पलटने से 04 ग्रामीणों की मौत हो गई है, वहीं 19 ग्रामीण घायल हैं, जिसमें से 05 गंभीर हैं। मृतकों की पहचान कोसा उम्र 35 वर्ष, दसई कवासी उम्र 16 वर्ष, दिनेश मरकाम उम्र 09 वर्ष और फूफे कवासी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। दुर्घटना में मृतकों और घायलों में कई नाबालिक हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते की वहां तैनात डीआरजी के जवान तत्काल मौके पर पंहुचकर स्थानिय ग्रामीणों की मदद से पूरी तरह पलटी ट्रैक्टर को सीधाकर घायलों को निकाला अन्यथा हताहतों की संख्या और भी अधिक होती। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कटेकल्याण की ओर आदिवासी दिवस मनाने जा रहे थे, तभी टेटम और तेलम गांव के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेतनुमा डबरी में पलट गई। ट्रैक्टर में 23 लोग सवार थे, इस भीषण हादसे में ग्रामीण ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे 04 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 19 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिसमें से 05 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को डीआरजी के जवानों ने कटेकल्याण सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। 

घटना की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मृतकों की पहचान कोसा उम्र 35 वर्ष, दसई कवासी उम्र 16 वर्ष, दिनेश मरकाम उम्र 09 वर्ष और फूके कवासी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायलों में बुधरी मड़काम उम्र 40 वर्ष, वीना मड़काम उम्र 13 वर्ष, गीता मड़काम उम्र 12 वर्ष, सुजाता मड़काम उम्र 13 वर्ष, कोसी मंडावी उम्र 14 वर्ष, लिंगे मरकाम उम्र 24 वर्ष, जोगी मरकाम उम्र 26 वर्ष, सूरजीत मरकाम उम्र 03 वर्ष, बुधराम सोढ़ी उम्र 35 वर्ष, पाली सोढ़ी उम्र 07 वर्ष, कोसा माड़वी उम्र 58 वर्ष, लाली माड़वी उम्र 15 वर्ष, शिबू मरकाम उम्र 14 वर्ष, जोगा मरकाम उम्र 12 वर्ष, अमृत मरकाम उम्र 13 वर्ष, रेनू मरकाम उम्र 13 वर्ष, आयते मरकाम उम्र 14 वर्ष, मासे मारकाम उम्र 24 वर्ष और भीमा कवासी उम्र 26 वर्ष शामिल है।



Share

Leave a Reply