BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तेज रफ्तार अनियंत्रित टे्रलर वाहन ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर,चार ट्रको में लगी आग

तेज रफ्तार अनियंत्रित टे्रलर वाहन ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर,चार ट्रको में लगी आग
Share

बिलासपुर: रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जोरदार टक्कर के बाद चार ट्रकों में आग लग गई। हादसे में घायल ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया। वहीं भयानक आग की चपेट में आने से वह जिंदा जल गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से ट्रक जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार रायपुर -बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हिर्री क्षेत्र के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर जोरदार होने के बाद ट्रेलर के इंजन में अचानक आग लग गई। इसके बाद तेज हवा के चलते आग एक से दूसरे ट्रक होते हुए चार ट्रकों तक पहुंच गई। जब तक पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक ट्रकें धू-धूकर जलने लगे। इस हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फस गया और झुलसने से उसकी मौत हो गई। हिर्री टीआई शांत कुमार साहू ने बताया कि घटना शनिवार की रात करीब 11:30 बजे की है। रायपुर तरफ से ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एजी 7157 काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। ट्रेलर अभी टोल प्लाजा के पास पहुंची थी। तभी अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे खड़े ट्रकों से जा टकराया। जोरदार टक्कर होने के बाद ट्रेलर के इंजन में अचानक शार्ट सर्किट से चिंगारी उठी और केबिन में आग लग गई। इस दौरान हवा की लपटें तेज होने के कारण ट्रेलर में लगी आग फैलने लगी। फिर सामने वाले ट्रक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रेलर समेत चार वाहनों में एक साथ आग लग गई। इस हादसे की खबर जब तक पुलिस तक पहुंची, तब तक ट्रेलर व ट्रकें धू-धूकर जल रहे थे। इसके चलते वहां भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। इस बीच आनन-फ ानन में पुलिसकर्मी दमकल लेकर मौके पर पहुंच गई। किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग को काबू में किया। लेकिन तब तक ट्रेलर के केबिन में फ ंसे चालक की मौत हो गई थी।


इस हादसे के बाद ट्रकों में आग की उठतीं लपटों को देखकर अफरा-तफ री की स्थिति निर्मित हो गई। टोलकर्मियों ने इस हादसे की खबर पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। वहीं नेशनल हाईवे में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से घेरकर पहले आग को काबू में करने का प्रयास किया। आग बुझाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।



Share

Leave a Reply