छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल: राज्य के सभी महाविद्यालयीन छात्रों को मिलेगी ई-लाईब्रेरी की सुविधा...

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल: राज्य के सभी महाविद्यालयीन छात्रों को मिलेगी ई-लाईब्रेरी की सुविधा...
Share

रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से प्रदेश के सभी कॉलेज विद्यार्थियों के लिए ई-लाईब्रेरी की सुविधा दी जाएगी, इसके लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। मंत्री उमेश पटेल आज दुर्गा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शिरकत करते हुए उक्त बातें कहीं।


उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने कहा कि ई-लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय पुस्तकों के अध्ययन की सुविधा मिलेगी। लाईब्रेरी में पढ़ाई के अलावा विद्यार्थी घर में भी मोबाईल के माध्यम से इन पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं। इसके अलावा पुस्तकों के लाने ले जाने और जमा करने की समस्या नहीं रहेगी। ई-लाईब्रेरी में विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए सुझाव प्राप्त होने पर इससे और बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर कॉलेज के विभिन्न संकायों व कक्षाओं के प्रतिभावान छात्रों को गौरव पदक, एन.सी.सी. के कैडेरो का राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन और एन.एस.एस. की छात्राओं की सेवा योजना के तहत अच्छे कार्य के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा दिया गया।


Share

Leave a Reply