नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर...बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में रैली होंगे शामिल...जनसभा को करेंगे संबोधित

गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर...बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में रैली होंगे शामिल...जनसभा को करेंगे संबोधित
Share

 कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह   कटघोरा के प्रवास पर रहेंगे। यहां दोपहर एक बजे उनकी सभा आयोजित की गई है। इसकी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कटघोरा से पाली-तानाखार विधानसभा लगा हुआ है, जहां आदिवासी वर्ग की बाहुल्यता है। शाह इस वर्ग को भी साधने की कोशिश करेंगे।इस रैली में कोरबा समेत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी लोग शामिल होने पहुंचेंगे। संभावित भीड़ के दौरान कानून-व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था के मद्देनजर कोरबा पुलिस ने रूटचार्ट जारी किया हैं। इस मैप में उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल और पार्किंग क्षेत्रों को दर्शाते हुए आम लोगों से सहयोग की अपील की हैं। स्थानीय मेला ग्राउंड में अमित शाह की सभा होगी जबकि हाई स्कूल मैदान में शाह के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई जाएगी। दोनों के बीच करीब 300 मीटर की दूरी होगी।

मनेन्द्रगढ, भरतपुर- सोनहत, बैकुंठपुर, मरवाही में भाजपा का कब्जा

कोरबा लोकसभा के आठ विधानसभा में छह में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। मनेन्द्रगढ, भरतपुर- सोनहत, बैकुंठपुर, मरवाही में भाजपा का कब्जा होने के बावजूद यहां के कार्यकर्ता बिखरे हुए हैं। उधर रामपुर और पाली-तानाखार में भाजपा की स्थिति पहले से ही कमजोर है। कोरबा शहर में भाजपा की स्थिति बेहतर है और यहां से होने वाले लीड को लेकर भाजपा के नेता भी आश्वस्त हैं। यही वजह है कि कोरबा की जगह कटघोरा में सभा का निर्णय लिया गया है। माना जा रहा है कि इस सभा के बाद रणनीतिकार शाह का जादू एक बार फिर कोरबा में चलेगा। 16 माह के अंदर तीसरी बार शाह जिले के प्रवास पर आएंगे।



Share

Leave a Reply