BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
Share

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि सामान से लदे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत होने की वजह से हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां सिसरिंगा के पास बंगाली ढाबा के पास एक सामान से लदे ट्रक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। टक्कर से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 15-20 लोग घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक सभी पिकअप सवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे। शादी समारोह से लौटने वाले लोग छाल, रायगढ़ के रहने वाले हैं। शादी से लौटते समय हादसे के शिकार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 



Share

Leave a Reply