नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

फिर शर्मशार हुई मानवता : बाल्टी में मिला नवजात का शव, मामले की जांच कर रही पुलिस

फिर शर्मशार हुई मानवता : बाल्टी में मिला नवजात का शव, मामले की जांच कर रही पुलिस
Share

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। एक बाल्टी में नवजात का शव मिला है। प्रसव के बाद नवजात को बाल्टी में रखकर प्रसूता और साथी फरार हो गए हैं। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बौरीपारा स्थित सुभाष कान्वेंट स्कूल के पास किराये के मकान कैंपस में एक बाल्टी में नवजात का शव मिला है। प्रसव के बाद नवजात को बाल्टी में रखकर प्रसूता और साथी फरार हो गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव बरामद किया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

घर के सामने बरामदे में मिली राज मिस्त्री की लाश 

वहीं सोमवार को रायगढ़ जिले के एक घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में राज मिस्त्री की लाश मिली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। राज मिस्त्री की लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 

बेटा-बहू गायब, उन्हीं पर हत्या का आरोप 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम ओमप्रकाश गोंड था। ग्राम कोरबा जिले का रहने वाला था। वह राज मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि, ग्राम बरौद गांव के औरामुड़ा में अपने बेटा और बहु के साथ किराये के मकान में रहता था। ग्रामीणों ने घर के सामने बरामदे में ओमप्रकाश की लाश संदिग्ध परिरिथतियों में देखी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं घटना वाले दिन बेटा और बहु घर से गायाब थे।  ग्रामीण बेटा और बहु पर हत्या कर भाग जाने की आशंका जता रहे है। 



Share

Leave a Reply