CG Corona Update : प्रदेश में आज मिले इतने कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 7, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की बुलेटिन    |    Corona Returns in CG : न्यायधानी में महिला की मौत के बाद फिर इतने लोगो की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप    |    छत्तीसगढ़ में कोरोना से महिला की मौत, बेटा भी मिला संक्रमित    |    सावधान! फिर बढ़ने लगा कोरोना, लगातार कोविड केस में हो रहा इजाफा, एक दिन में आए इतने मामले    |    BREAKING NEWS : भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले इतने से अधिक मामले    |    CG Corona Update : बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, राजधानी में 6 नए कोरोना मरीज सक्रिय, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप    |    राहत की खबर : 24 घंटे में सामने आए 200 से भी कम कोरोना केस, एक्टिव मामलों में भी आई गिरावट!    |    Corona Breaking : छग में BF.7 वैरिएंट ने दी दस्तक, मिले 2 मरीज, अलर्ट मोड में स्वास्थ विभाग    |    Corona Breaking : सरकार का बड़ा फैसला, चीन सहित इन 6 देशों से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटीन, नई गाइडलाइन जारी…    |    Big Breaking : पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस    |

पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट...'टमाटर' बना हत्या का कारण...जान क्यों

पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट...'टमाटर' बना हत्या का कारण...जान क्यों
Share

 रायगढ़। थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेडीमुडा(अ) के सुवासुपारा में रहने वाला भगत राम अगरिया (50 वर्ष) उसकी पत्नी दिलो बाई अगरिया (45 साल) को केवल इतनी सी बात पर डंडे से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसके मना करने के बावजूद उसकी पत्नी पड़ोस के घर टमाटर मांगने जा रहा थी। घटना की सूचना के तत्काल बाद रात में ही लैलूंगा पुलिस सुवासुपारा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक कल शाम थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को घटना के संबंध में सूचना मिली, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया। एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर तत्काल थाना प्रभारी लैलूंगा हमराह स्टाफ के साथ घटना ग्राम भेडीमुडा (अ) सुकवासुपारा पहुंचे। 

जहां मृतिका के ससुर इन्दरसाय अगरिया (उम्र 73 साल) बताया कि दिनांक 06/12/2022 के रात्रि बहू दिलो बाई अपने पति को चटनी बनाने के लिए पड़ोसी के यहां टमाटर मांगने के लिए जा रही हूं बोली जिस पर बेटा भगतराम विश्वकर्मा उसकी पत्नी को मना किया, दोनों में बहस हुआ और दिलोबाई अपने पति को धक्का दी जिससे भगतराम विश्वकर्मा जमीन में गिर गया। 

जमीन में उठकर भगत राम घर के बाहर पड़ा हुआ बांस का डंडा लाकर बहू दिलो बाई को मारपीट करने लगा, दिलो बाई के सिर पीछे आयी गंभीर चोट से वहीं मौत हो गई। लैलूंगा पुलिस द्वारा इन्दरसाय अगरिया के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मर्ग पंचानामा कार्यवाही पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये रवाना किया गया तथा आरोपी भगतराम विश्वकर्मा पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया 

जिसने अपराध करना स्वीकार किया गया, आरोपी के मेमोरंडम पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जप्त कर आरोपी को थाना लाया गया जिसे आज सुबह न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी घरघोड़ा के न्यायालय पेश किया गया है।



Share

Leave a Reply