BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

पति को पत्नी पर शक करना पड़ गया भारी, पत्नी ने हत्या कर लाश को लगा दिया ठिकाने, पढ़े पूरी खबर

पति को पत्नी पर शक करना पड़ गया भारी, पत्नी ने हत्या कर लाश को लगा दिया ठिकाने, पढ़े पूरी खबर
Share

जशपुर| छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां 2 मार्च की दरमियानी रात पत्थलगांव के बिलाईटांगर मौहल्ले मे रहने वाली एक महिला ने गमछे से गला घोंटकर अपने पति की हत्या कर दी थी, उसने साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या मे प्रयुक्त गमछे को जलाकर नष्ट कर दिया था और पति के शव को पास की एक सुनसान जगह के कमरे में फेंककर वापस घर चली आई थी। इस घटना का खुलासा मृतक का शव देखकर 3 मार्च की सुबह हुआ और युवक की हत्या की आशंका से लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रथम विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्कवायड की मदद ली थी। 3 मार्च को डॉग स्कवायड की मदद से पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के जुर्म में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़े पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- आरोपी पत्नी सुकन्या गोस्वामी ने अपने बयान में मृतक पति अजय गोस्वामी के साथ घरेलू विवाद एवं चरित्र शंका को लेकर हमेंशा लडाई झगड़ा होना बताया था। उसका कहना था कि उसका पति उस पर हमेंशा शक करते हुए काम ना करने की बात कहा करता था, जिसके कारण उनके बीच मारपीट हुआ करती थी और हत्या की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और गुस्सायी पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला का बयान के अनुसार हत्या का साक्ष्य मिटाने एवं हत्या करने के जुर्म मे भा.द.वि की धारा 201(ए) एवं धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये महिला को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

हो सकती है मिली भगत-
यह आशंका जताई जा रही है की महिला द्वारा अकेले अपने पति की हत्या करने एवं उसके शव को पास की सुनसान जगह मे फेंककर आने की बात मौहल्ले वालों के गले से उतर नही रही है। मौहल्ले वालों द्वारा हत्या में आरोपी महिला के साथ अन्य लोगों की संलिप्ता होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस संबंध मे पुलिस ने अभी तक अन्य आरोपियों का साथ होने की पुष्टि नहीं की है, पर मौहल्ले वाले दबी जुबान महिला के साथ पति की हत्या करने मे कुछ अन्य लोगों का भी हाथ होने की बात कह रहे हैं।

थाना प्रभारी संतलाल आयाम पत्थलगांव- पुलिस की विवेचना आरोपी महिला के साथ अन्य लोगों की संलिप्ता को लेकर शुरू की गई थी, पर सामने आए तथ्यों में ऐसा कोई सुराग हासिल नहीं हो पाया है।
 


Share

Leave a Reply