BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोतवाली थाना क्षेत्र में पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पढ़ें पूरी खबर

कोतवाली थाना क्षेत्र में पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पढ़ें पूरी खबर
Share

धमतरीकोतवाली थाना अंतर्गत महिमा सागर वार्ड के एक घर में पति-पत्नी में चल रहे विवाद में फुलकेसरी बाई कुर्रे की धारदार हथियार से प्राणघातक वार कर उसके पति ने हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका फुलकेसरी बाइ कुर्रे जो आरोपी प्रमोद कुमार कुर्रे की पत्नी है तथा मणिकंचन केंद्र धमतरी में काम करते हुए डोर टू डोर कचरा संग्रहण करती थी। जिसके चरित्र पर आरोपी प्रमोद कुमार कुर्रे शंका किया करता था तथा कुछ दिन पूर्व ही आरोपी ने दूसरी महिला को पत्नी बनाकर अपने घर लाया था जिससे मृतिका नाराज थी और इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद भी हुआ था। इससे नाराज होकर मृतिका महिमा सागर वार्ड चली गई। आज सुबह आरोपी प्रमोद कुमार कुर्रे उसे खोजते हुए महिमा सागर वार्ड पहुंचा और घर चलने बोला। किन्तु मृतिका के मना करने पर आवेश में आकर आरोपी प्रमोद कुमार ने पास ही रखे हसिया से अपनी पत्नी फुलकेसरी बाई कुर्रे के गर्दन, सिर, ताबड़तोड़ वार किया। इससे मौके पर ही फुलकेसरी बाई कुर्रे की मृत्यु हो गई। ईधर पति ने पत्नी की हत्या के बाद थाने आकर आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Share

Leave a Reply