नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

IAS अंकित आनंद को मिला अतिरिक्त प्रभार, CRDA के CEO बनाए गए

IAS अंकित आनंद को मिला अतिरिक्त प्रभार, CRDA के CEO बनाए गए
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने एकल आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


अंकित आनंद (भा.प्र.से. 2006 बैच) वर्तमान में सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ हैं। साथ ही वे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार सचिव, सचिव वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग तथा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं।अब उन्हें राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।



Share

Leave a Reply