CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

संविधान का अपमान बार-बार किसी राजनीतिक दल ने किया है, तो वह कांग्रेस पार्टी है - साव

संविधान का अपमान बार-बार किसी राजनीतिक दल ने किया है, तो वह कांग्रेस पार्टी है - साव
Share

 00 डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब जानते हैं, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था और हमारा यह संविधान 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन में तैयार हुआ था। संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया। साव ने कहा कि जब हमने संविधान को अपनाया, तो उसे हमारे इतिहास से दूर कर दिया गया था, जिसे 2015 से फिर से प्रारंभ कर प्रधानमंत्री  मोदी ने संविधान के प्रति और बाबा साहेब अम्बेडकर के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान को व्यक्त किया है। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल आयोग अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 2015 में जब संविधान दिवस मनाने का निर्णय नरेंद्र मोदी की सरकार ने लिया, तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। इससे पहले बाबा साहेब की 125वीं जयंती का भी कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया था। देश और संविधान से जुड़ी किसी भी बात में जिसमें उस एक विशेष परिवार - गांधी-नेहरू परिवार का नाम नहीं होता है, उसका विरोध करते हैं।  साव ने प्रधानमंत्री  मोदी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने देश के संविधान निर्माता का ही न केवल सम्मान किया, वरन् देश के संविधान के मौलिक तत्वों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 26 नवंबर, जब देश के संविधान को अंगीकार किया गया, उसे संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया। आज संविधान की चर्चा पूरे देश में होती है, हमारे संविधान की जो विशेषताएं हैं, जो क्षमता है, जो ताकत है, वह जन-जन तक पहुँचे, संविधान निर्माण के समय डॉ. अंबेडकर के जो विचार थे, जिन विचारों को लेकर संविधान का निर्माण हुआ, वह विचार जन-जन तक पहुँचे और आज मोदी सरकार, डॉ. अंबेडकर के विचारों पर चलकर आज देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, इस मंत्र को लेकर काम कर रही है। जिस संविधान निर्माता का जिस पार्टी ने सम्मान न किया हो, उस पार्टी से अपेक्षा कैसे करोगे कि वह संविधान का सम्मान करेगी। संविधान का अपमान बार-बार किसी राजनीतिक दल ने किया है, तो उस राजनीतिक दल का नाम कांग्रेस पार्टी है।

साव ने कहा कि संविधान दिवस का दिन अपने संवैधानिक मूल्यों - न्याय, समानता और विविधता में एकता के महत्व की याद दिलाता है। संविधान दिवस हमें अपने लोकतांत्रिक सिद्धांतों का सम्मान करने और उन्हें बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर सभी को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए श्री साव ने कहा कि संविधान निर्माण में हमारे छत्तीसगढ़ के भी महान विभूतियों ने योगदान दिया है। इनमें घनश्याम सिंह गुप्त, पं.रविशंकर शुक्ल, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल, पं. किशोरी मोहन त्रिपाठी, रामप्रसाद पोताई का योगदान रहा है। श्री साव ने सभी महान विभूतियों को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति युवाओं को जागरूक करें।

 

 
 

साव ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य उनके विचारों को स्मरण करना और उन विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। संवैधानिक मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जनता में जागरूकता आए, इसी ध्येय को लेकर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। साव ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने आधुनिक भारत का सपना देखा और अपने सभी सदस्यों के अमूल्य सुझावों को समाहित करते हुए संविधान का निर्माण किया और जिन-जिन लोगों ने संविधान के निर्माण में योगदान किया है, उन सभी को नमन और प्रणाम है। आज भारत का संविधान दुनिया का श्रेष्ठ संविधान है और यह केवल कानूनों का संग्रह नहीं है, वास्तव में यह भारत की आत्मा को प्रतिबिंबित करता है, यह हमारे देश की 140 करोड़ जनता की आत्मा है, जो संविधान के रूप में हम सबके सामने है।

 

भारत की विशेषताओं के कारण आज पूरे विश्व की नजर भारत पर है
साव ने कहा कि यह संविधान हमें अधिकार देता है, तो अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसी बड़ी आजादी दी है, तो उसमें मर्यादा भी बताई गई है। हमारे संविधान की प्रस्तावना की शुरुआत के शब्द हम भारत के लोग हमें यह एहसास कराते हैं कि भारत की ताकत इसकी विविधता में है। यह बड़ी महत्वपूर्ण बात है। यही हमें दुनिया के दूसरे देशों से अलग और बेहतर बनाती है। आज की वैश्विक स्थिति में पूरे विश्व की नजर भारत पर है और यह केवल और केवल भारत के संविधान की ताकत है, भारत की विशेषताओं के कारण आज पूरे विश्व की नजर भारत पर है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, भारत की मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय छवि के बीच दुनिया में हमें बहुत उम्मीद से देखा जा रहा है। एक ऐसा देश जिसके बारे में यह आशंका जताई जा रही थी कि वह अपनी आजादी बरकरार नहीं रख पाएगा, इसके बारे में कहा जाता था कि बिखर जाएगा, आज अपने पूरे सामर्थ्य के साथ, अपनी सारी विविधताओं पर गर्व करते हुए यह देश आगे बढ़ रहा है और इन सबके पीछे हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान है और आज श्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति है।

भाजपा समर्थित सरकार ने डॉ. अम्बेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों के आधार पर न्यू इंडिया के निर्माण का, विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर उसे पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर को जितना सम्मान दिया, उतना कभी भी कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पूर्व सरकारों ने नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के कद को छोटा करने की कोशिश की, ताकि उनका कद किसी नेहरू-गांधी परिवार के समकक्ष खड़ा न हो पाए। कांग्रेस ने डॉ. अम्बेडकर को दो बार लोकसभा चुनाव में हराने की साजिश रची। कांग्रेस के दो-दो प्रधानमंत्रियों ने खुद को भारत रत्न दिया पर बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया देश में जब भाजपा समर्थित सरकार बनी, तब जाकर डॉ. अम्बेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। श्री साव ने कहा कि आज सवाल इस बात का है, कांग्रेस पार्टी बड़ी-बड़ी बातें करती है। जो कांग्रेस पार्टी संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई, वह संविधान के सम्मान का किस मुँह से दावा करती है, इस बात को भी समझने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से यूएनओ में डॉ. अम्बेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई
उप मुख्यमंत्री  साव ने बाबा साहेब को सम्मान देने के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि बाबा साहेब को नमन किया, श्रद्धांजलि दी, बाबा साहेब से जुड़े पंच तीर्थ का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। बाबा साहेब की जन्म भूमि पर स्मारक का निर्माण कराया, लंदन में उनकी शिक्षा भूमि पर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल का निर्माण कराया, नागपुर में दीक्षा भूमि का कायाकल्प किया, मुंबई में चैत्य भूमि पर समाधि स्थल का निर्माण कराया, दिल्ली में महापरिनिर्वाण भूमि पर नेशनल मेमोरियल का निर्माण कराया। यह सब बाबा साहेब को सम्मान देने का काम है। जब हम संविधान के सम्मान की बात करते हैं, तो हमें संविधान निर्माता का भी सम्मान करना पड़ेगा लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम सब इस बात को जानते हैं कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर संविधान में अनुच्छेद 370 बिल्कुल नहीं चाहते थे, उसके विरोधी थे और संविधान से अनुच्छेद 370 को समाप्त करके मोदी सरकार ने ही पूरा किया। 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्म दिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया और पहली बार श्री मोदी के प्रयास से यूएनओ में डॉ. अम्बेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई। 'भीम ऐपÓ भी बाबा साहेब को समर्पित रहा है।



Share

Leave a Reply