BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रशासन सख्त, अधिक दामों पर समान बेचे तो दुकान को लॉकडाउन के बाद 15 दिनों तक सील की जाएगी

प्रशासन सख्त, अधिक दामों पर समान बेचे तो दुकान को लॉकडाउन के बाद 15 दिनों तक सील की जाएगी
Share

दुर्ग. दुर्ग जिले में 6 अप्रैल से होने वाले लॉकडाउन के चलते बाजार में कालाबाजारी की स्थिति न हो, इसके लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर दुर्ग एसडीएम विनय पोयाम ने व्यापारिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक ली है. बैठक में एसडीएम ने कहा कि लॉकडाउन 6 से 14 अप्रैल तक लगाया गया है. लोग एक सप्ताह के लिए जरूरतों का सामान खरीदेंगे. इसमें व्यवस्था बनाने की जरूरत है. ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरत का सामान खरीदें. तय दर से अधिक मात्रा में सामग्री खरीदने वाले उपभोक्ता से इसका कारण पूछें और वास्तविक आवश्यकता होने पर इसे बेचें अन्यथा कालाबाजारी की स्थिति होगी. एसडीएम ने बैठक में कहा कि खाद्य विभाग की टीम नियमित रूप से बाजार की मॉनिटरिंग करेगी और औचक रूप से जाँच करेगी. इसके साथ ही अधिक दाम पर चीजें बेचे जाने की शिकायत मिलने पर भी मौके पर पहुँचकर कार्रवाई करेगी. एसडीएम ने कहा कि दुकानों में सघन जाँच और मॉनिटरिंग की जाएगी. यदि एमआरपी से अधिक में बेचे जाने की शिकायत मिलती है, तो दुकान को लॉकडाउन के बाद 15 दिनों तक सील की जाएगी. इस बैठक में खाद्य नियंत्रक दीपांकर भी उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग ने पूरे जिले में सघन मॉनिटरिंग के लिए दस्ता बनाया है. एमआरपी से अधिक कीमत में सामान बेचने की शिकायत खाद्य विभाग के अधिकारियों से कर सकते हैं.


दुर्ग क्षेत्र की शिकायतें आनंद मिश्रा. मोबाइल नंबर 9329509510

भिलाई क्षेत्र की शिकायत टीएस अत्रि . इनका मोबाइल नंबर 98271-93180.



Share

Leave a Reply