BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में देर रात्रि दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, बलवा का मामला दर्ज

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में देर रात्रि दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, बलवा का मामला दर्ज
Share

रायपुर | रास्ता घेर कर खड़े होने की बात पर विवाद में गाली-गलौच कर मारपीट करने की रिपोर्ट पर उरला पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज की है। 

पढ़ें : लोकवाणी : युवाओं की प्रतिभा को संवारने और आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के अभियान में नहीं होगी कोई कमी : सीएम बघेल 

मिली जानकारी के अनुसार गाजीनगर बीरगांव रायपुर निवासी विजय वैष्णव 46 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 09 जनवरी को रात 8.30 बजे ड्यूटी से वापस घर आते समय डाकेश किराना स्टोर्स के पास बीच रास्ते में सुफियान अपने साथियों के साथ रास्ता घेरकर खड़ा था। रास्ते से साईड होने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। मारपीट होता देख प्रार्थी का बेटा युवराज व पड़ोसी रविशंकर देवांगन, गणेश देवांगन बीच-बचाव करने लगे। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट किया।
 
 
कुछ देर बाद सुफियान, आसिफ खान, परवाज, राजा, हाफिज खान नामक युवकों ने घर में घुसकर गाली-गलौच करने लगे। इस पर पीडि़त की पत्नी संतोषी वैष्णव बीच-बचाव करने आयी तब उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियेां के खिलाफ धारा 147, 294, 506, 452, 323, 341 के तहत बलवा का मामला दर्ज कर लिया है।
 
 
इसी तरह गाजीनगर बीरगांव रायपुर निवासी सुफियान खान 31 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 09 जनवरी को रात 8.30 बजे डाकेश किराना स्टोर्स के पास प्रार्थी अपने साथी जुनैद खान,सहबाज खान के साथ खड़ा था उसी समय मोहल्ले का विजय वैष्णव अपने मोटरसाइकिल से आ रहा था। विजय वैष्णव ने रास्ते में क्यों खड़े हो कहकर गाली-गलौच किया। इसका विरोध करने पर उसका बेटा युवराज वैष्णव आकर मारपीट करने लगा व विजय वैष्णव ने हेलमेट से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने विजय वैष्ण व युवराज वैष्णव के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply