BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर वृद्ध के खाते से ऑनलाइन उड़ाये 1 लाख 35 हजार रूपये

पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर वृद्ध के खाते से ऑनलाइन उड़ाये 1 लाख 35 हजार रूपये
Share

रायपुर | ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी रायपुर में एक और नया मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने पेटीएम केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एक वृद्ध के खाते से 1 लाख 35 हजार 851 रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की। घटना की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज करायी गयी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अश्वनी नगर रायपुर निवासी राजकुमार अग्रवाल (71 वर्ष) को 23 जुलाई को एक मोबाइल नंबर 96411-78511 से फोन आया था। फोन धारक ने अपने आप को पेटीएम का कर्मचारी होना बताया और राजकुमार को उनका पेटीएम केवाईसी समाप्त होने की जानकारी देते हुए फिर से अपडेट कराने की बात कही। इसके लिए आरोपी मोबाईल धारक ने प्राथर््ी को अपने खाते से पेटीएम वायलट से 7 रुपए रिचार्ज करने की बात कही। जिस पर पीडि़त राजकुमार ने अपने एसबीआई के खाते से 7 रुपए ट्रांसफर किया। लेकिन इसके बाद आरोपी का फिर प्रार्थी को फोन आया और कहा कि पैसे ट्रांसफर नहीं हुए है वे दूसरे बैंक के पेटीएम वायलट से ट्रांसफर करें। इसके लिए आरोपी ने प्रार्थी को एक लिंक भी भेजा जिसे डाउनलोड करने के लिए प्रार्थी को कहा। इसके बाद प्रार्थी ने अपने आईसीआईसीआई बैंक के खाते से दोबारा 7 रुपए ट्रांसफर किये। इसके थोड़ी देर बाद प्रार्थी के एसबीआई और आईसीआईसीआई के खाते से 1 लाख 35 हजार रूपये आरोपी द्वारा आहरण कर लिया गया। इसकी जानकारी होने पर प्रार्थी ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अज्ञात मोबाईल धारक आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 


Share

Leave a Reply