BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुरानी बस्ती क्षेत्र में सगाई की खुशियाँ मातम में बदली, पिता की करेंट लगने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

पुरानी बस्ती क्षेत्र में सगाई की खुशियाँ मातम में बदली, पिता की करेंट लगने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
Share

कोरबा | एक हाईवा चालक की बेटी की रविवार को सगाई होनी थी जिसके लिए वह छुट्टी लेकर शनिवार को अपने घर पहुंचा था जहां नहा धोकर घर में लगे जी आई तार से कपड़ा निकाल रहा था जहां अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत हो जाने से सगाई की खुशी मातम में तब्दील हो गई।

मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के बरहमपुर पुरानी बस्ती की है यहां निवासरत परदेसी राम पटेल उम्र 40 वर्ष हाईवा चालक है। जिसकी पुत्री की सगाई रविवार को तय हुई थी, पुत्री की सगाई की तैयारी करने के लिए परदेसी अपनी कंपनी से छुट्टी लेकर शनिवार की सुबह अपने घर बरहमपुर पहुंचा था। जहां सुबह लगभग 11.00 बजे परदेसी पटेल घर में नहा कर घर में लगी जी आई तार से कपड़ा निकाल रहा था। जहां वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 


Share

Leave a Reply