बड़ी खबर : रायपुर के इस क्षेत्र में मकान मालिक ने किरायेदार युवती को कई वर्षों तक बंधक बना कर किया बलात्कार, ऐसे हुआ इस बात का खुलासा
रायपुर | राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है | खबर मिली है कि बोरियाखुर्द में एक मकान मालिक ने वर्षो से किरायेदार को कैद कर उसके साथ बलात्कार का अश्लील वीडियो बना कर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए सैकड़ो बार दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार यह मामला RDA कॉलोनी, बोरियाखुर्द का है जहां दंतेवाड़ा से पढ़ने राजधानी रायपुर पहुँची युवती ने वर्ष 2013 में मकान मालिक अल्तमस सिद्दीकी के घर को किराए से लिया था | मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक अक्सर शाम के वक्त युवती के रूम में पहुँच कर खीर व पान में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को खिलाता था और युवती से अनाचार करता था | नशीले पदार्थ की वजह से युवती बेसूद हो जाती थी और उसके साथ हुए घटना की जानकारी उसे सबेरे होश में आने के बाद होती थी | युवती जब इसका विरोध करती तो मकान मालिक उससे शादी करने का झांसा देता था। युवती को एक दिन यह पता चला कि आरोपी मकान मालिक शादीशुदा है एवं उसके 2 बच्चे भी है, तो आरोपी ने युवती को कैद कर कमरे में बंद कर उसका बलात्कार किया और अश्लील वीडयो बना लिया जिसे बार-बार वायरल करने की धमकी भी दी। लगातार आरोपी सिद्दीकी द्वारा युवती से गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी जाती रही।
किसी तरह मौका पाकर युवती रायपुर से भागकर अपने घर किरन्दुल पहुँच पुरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद भी आरोपी मकान मालिक ने युवती व उसके परिजनों को फोन कर धमकी देते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने पर हत्या करवा देने की भी धमकी दी। इसके बाद युवती ने अपने गृहनगर किरन्दुल में ही आरोपी युवक के खिलाफ ज़ीरो पर अपराध दर्ज करवाया। चूंकि घटना स्थल RDA कॉलोनी, बोरियाखुर्द था इसलिए जीरो पर अपराध कायम कर मामले को टिकरापारा थाना भेज नम्बरी अपराध कायम किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है व अग्रिम कार्यवाही कर रही है।




