CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 बच्चों की माँ 14 साल के नाबालिग के साथ हुई फरार, इलाके में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 बच्चों की माँ 14 साल के नाबालिग के साथ हुई फरार, इलाके में फैली सनसनी
Share

कोरबा | प्रदेश के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है | खबर है कि कोरबा जिले में 32 साल की एक शादीशुदा महिला ने 14 साल के नाबालिग से दैहिक शोषण किया और उसे लेकर फरार हो गई | जानकारी के अनुसार  मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है | असल में, दो बच्चों की मां को नाबालिग से इस कदर मुहब्बत हुई, कि वह उसे लेकर फरार हो गई |  बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को जांजगीर से बरामद कर लिया है | इस मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है |

दुष्कर्म से जुड़े अधिकतर मामलों में आपने युवक या फिर किसी पुरुष के खिलाफ ही कार्रवाई की बात सुनी होगी, लेकिन कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी में एक महिला के खिलाफ पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज  किया है, शासकीय नौकरी में पदस्थ व्यक्ति की पत्नी और दो बच्चों की मां को एक 14 वर्षीय नाबालिग से इस कदर मुहब्बत हो जाती है, कि बिना कुछ सोचे-समझे नाबालिग को लेकर घर से भाग गई | परिजनों के माध्यम से पुलिस को जब यह बात पता चला, तब दोनों की खोजबीन शुरु की हुई |

इस दौरान दोनों की मौजूदगी जांजगीर जिला स्थित नवागढ़ में नाबालिग के मामा के घर में होने का पता चला पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और दोनों को बरामद कर लिया | चौकी प्रभारी मानिकपुर अशोक पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम किया है कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल दाखिल कर दिया गया है |



Share

Leave a Reply