BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शहर में चार अलग-अलग जगहों पर हुई भीषण आगजनी की घटना: घटना में लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

 शहर में चार अलग-अलग जगहों पर हुई भीषण आगजनी की घटना: घटना में लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Share

भिलाई। शहर में चार अलग-अलग जगह पर आगजनी की घटना हुई। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और एक के बाद एक आग को बुझाने में काबू पाया। जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को जामुल स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड एसीसी में भिलाई निगम के द्वारा डंप किये गए। कचरे में आग लग गई। कचरे से धुआं निकलता देख आसपास लोगों ने आगजनी की जानकारी दी। आग आसपास के क्षेत्र में लगातार फैल रहा था। इससे समीप के रहवासी इलाके में खौफ बनने लगा था। दूसरी घटना थाना छावनी के अंतर्गत सर्कुलर मार्केट पर स्थित गारगी जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। रविवार को रात 10.30 बजे जनरल स्टोर्स में आग लगी जिसे बुझाने के लिए दमकल को तीन घण्टे की मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात अग्निशमन का पांच दमकल पहुंचा। उसके बाद ही आग बुझ पाया। फिलहाल आगजनी की घटना अज्ञात है। इस आगजनी में करीब 30 लाख रुपये का समान जल गया् जिसमें ब्राण्डेड किचन और घरेलू उपयोग की सामान शामिल है। 

इसी तरह दुर्ग संतरा बाड़ी में घर में अचानक आग लग जाने से सारा सामान जल गया। साथ ही साथ सोमनी में स्थित बांस रखे एक गोडाउन में भी आगजनी की वारदात हुई। इसके लिए राजनंदगांव अग्निशमन दल को बैकअप देने के लिए फायर कंट्रोल रूम दुर्ग कि अग्निशमन वाहन को रवाना की गई थी। दमकल में प्रवीण बारा और धन्नू यादव समेत उनकी टीम शामिल थी।
 


Share

Leave a Reply