नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ में बिजली के दाम में बढ़ोतरी, 20 पैसे प्रति यूनिट हुई महंगी, जानिए कब से आएगा बढ़ा हुआ बिल

छत्तीसगढ़ में बिजली के दाम में बढ़ोतरी, 20 पैसे प्रति यूनिट हुई महंगी, जानिए कब से आएगा बढ़ा हुआ बिल
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने बिजली की दर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, बीते वर्षों में बिजली कंपनी को 4 हजार 4 सौ करोड़ का घाटा हुआ है। बिजली विभाग को 20 फीसदी का नुकसान हुआ है। जिसको लेकर राज्य सरकार ने बिजली कंपनी को घाटे की भरपाई के लिए 1 हजार करोड़ का अनुदान दिया है। अब बिजली की दरों में 8.35 फीसदी की वृद्धि होगी और 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से रेट में बढ़ोत्तरी होगी।

इसके अलावा कृषि पंपों के लिए भी विद्युत दर में इजाफा कर दिया गया है। कृषि पंपों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। कृषि उपभोक्ताओं को पहले 5.05 रुपए की दर से चार्ज लगता था जो अब 5.30 रुपए हो गया है।

विनियामक आयोग के चेयर मैन हेमंत वर्मा ने इसकी घोषणा की। बिजली की दरों में 8.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पहले सौ यूनिट तक बिजली की दर तीन रूपए सत्तर पैसे थी, जिसमें 20 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। कुल मिलाकर सौ यूनिट तक की बिजली 3.90 रूपए हो गई है। इसी तरह सौ यूनिट से अधिक, और दो सौ यूनिट तक बिजली की दरें 3.90 रूपए थी जो कि बढक़र 4.10 रूपए हो गई है।

आयोग ने 201 से 400 यूनिट तक बिजली की दरें 5.30 रूपए बढ़ाकर 5.50 रूपए कर दी है। इसी तरह 401 से 600 यूनिट तक दरें 6.30 रूपए से बढक़र 6.50 रूपए हो गई है। 601 या उससे अधिक की दरों में 20 पैसे की बढ़ोत्तरी रखी गई है जो कि 7.90 रूपए से बढ़ाकर 8.10 रूपए कर दी गई है।

आयोग ने गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली में भी 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। कृषि उपभोक्ताओं के लिए सौ रूपए प्रति एचपी बिजली की दर थी। प्रति यूनिट बिजली 5.05 रूपए यूनिट से बढ़ाकर 5.30 रूपए कर दी गई है।

कृषि संबंधी अन्य का मांग आधारित 15 किलोवॉट से 112.5 किलोवॉट तक 200 रूपए प्रति किलोवॉट बिजली की दर 5.65 यूनिट थी जो कि बढक़र 6.25 रूपए हो गई है।

65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता

बिजली कंपनी में वर्तमान में 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता है। ये उपभोक्ता बीपीएल, घरेलू, कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ता में बंटे हुए हैं। नए टैरिफ का असर बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ता पर कम और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 


Share

Leave a Reply