BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

दोस्तों के साथ एनिकट में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत, घर का एक लौता था मासूम...

दोस्तों के साथ एनिकट में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत, घर का एक लौता था मासूम...
Share

दुर्ग| शिवनाथ एनिकट में डूबने से एक लौता चिराग बुझ गया| बताया जा रहा है की दुर्गा चौक शंकर नगर निवासी भोजराम उर्फ क्रिस बैस (15) की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ खेलने गया हुआ था। हादसा एनिकट में नहाने के दौरान हुआ। घटना सोमवार दोपहर 2 से 3 बजे की है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर प्रकरण जांच के लिए अंजोरा चौकी पुलिस को सौंप दिया है। 


पढ़े पूरी खबर-
पुलिस के मुताबिक स्कूल से लौटने के बाद क्रिस अपने अन्य साथियों के साथ घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला था। दुर्गा चौक शंकर नगर पर दोस्त एकत्र हुए और वे नदी जाने का प्लान तैयार कर एनिकट पहुंचे थे। पानी देख सभी दोस्त एनिकट से छलांग लगाकर नहाने लगे। गहराई अधिक होने के कारण क्रिस नदी से बाहर नहीं आ पाया। दोस्तों ने उसे निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। बाद में गोताखोरों की मदद से क्रिस को नदी से बाहर निकाला गया।

उल्लेखनीय है कि सप्ताहभर के भीतर महमरा एनिकट में यह दूसरी घटना है। उसी स्थान पर 13 फरवरी को खुर्सीपार निवासी बीएसपी कर्मचारी शुंशात मुखर्जी ने आत्महत्या की थी|

पिता को नहीं थी घटना की खबर-
क्रिस का पिता देवेन्द्र जय भोले ट्रेवल्स में बस चालक है। घटना के समय वह स्पेशल बुकिंग लेकर बेमेतरा जिला के एक गांव गया हुआ था। उसे घटना की जानकारी देर रात तक नहीं थी। परिवार वाले उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।

इकलौता बेटा-
जानकारी के मुताबिक क्रिस सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 9 वी की पढ़ाई करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही बैस परिवार नदी तट पहुंचा था। जहां मासूम बेटे की लाश देखकर परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने इस मामले में एनिकट के निकट रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है।



 


Share

Leave a Reply