BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश: सिक्के से रुपए झरन कराने का झांसा देकर ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश: सिक्के से रुपए झरन कराने का झांसा देकर ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
Share

महासमुंद। महासमुंद जिले में पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह चमत्कारी सिक्क़े की मदद से लोगों को अमीर बनाने का प्रलोभन तथा हनुमान छाप सिक्के से रुपए झरन कराने का झांसा दिया। शिकायत खल्लारी थाने में की गई थी। जिसके के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपियों के कब्जे से दो नग ईस्ट इंडिया कंपनी के हनुमान छाप सिक्के, एक कार, दो मोटर साइकिल और पांच मोबाइल जब्त किया गया है। इम्लीभाठा महासमुंद निवासी इरफानखान 30 वर्ष पिता रफिउल्ला खान की शिकायत दर्ज करायी थी। एसपी दिब्ययांग पटेल ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चमत्कारी सिक्के से ठगने की शिकायत मिली थी। इस आधार पर साइबर सेल और खल्लारी पुलिस की एक टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने खल्लारी के पचेड़ा के पास आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी हनुमान छाप सिक्का में चावल व ब्लेड चिपकने का झांसा देते थे तथा सिक्के से रुपए झरन का लालच दिया था।  पकड़े गए आरोपियों के नाम सुरेशन दरिया, विष्णु चंद्राकार, टीकम सिंह ठाकुर, जितेंद्र पाल, वेदराम गायकवाड़ हैं. सभी आरोपी ओडि़शा, रायपुर, महासमुंद और तेंदुकोना के रहने वाले हैं। 


Share

Leave a Reply