छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

जेल प्रहरी की पत्नी ने की खुदकुशी, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जेल प्रहरी की पत्नी ने की खुदकुशी, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Share

 दंतेवाड़ा।  जिले के जेलबाड़ी कॉलोनी (Jailbari Colony) में एक जेल प्रहरी की पत्नी (Wife of Jail Constable) की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। महिला के शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर रूप से चोट के निशान भी हैं। मृत महिला के परिजनों ने उसके पति पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। किसी को शक न हो इसलिए फांसी के फंदे पर शव लटकाने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा के जिला जेल में पदस्थ जेल प्रहरी विजय बंजारे ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पर पत्नी नीलम बंजारे अकेली थी। दोपहर में जब वह घर आया तो कमरे का दरवाजा बंद था। जब दरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसकी सूचना अधिकारियों और आस-पास में रहने वालों को दी गई। मौके पर सिटी कोतवाली थाना के जवान भी पहुंचे। जिन्होंने शव को नीचे उतारा। फिर, पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

परिजन बोले- एक महीने से पीट रहा था पति

नीलम के परिजनों ने पति विजय बंजारे पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि, विजय पिछले एक महीने से नीलम की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। कभी दहेज की मांग तो कभी अन्य बातों को लेकर हर दिन मारता था। एक सप्ताह पहले उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था, ताकि नीलम हमें पति की क्रूरता कहीं बता न दे। परिजनों का आरोप है कि, नीलम ने सुसाइड नहीं किया है। बल्कि उसके पति विजय बंजारे ने उसे योजनाबद्ध तरीके से मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। किसी को शक न हो इसलिए ड्रामा कर रहा है।

परिजनों ने कहा कि, दोनों की लव मैरिज हुई थी। घर वालों ने सोना-चांदी, गहना समेत कई चीजें दीं। मगर विजय उसे कार के लिए प्रताड़ित कर रहा था। महिला ने पिता ने रिटायरमेंट के बाद कार के लिए पैसे भी दिए थे। विजय, नीलम को हमेशा परेशान करते रहता था। इससे पहले भी कई दफा दोनों के बीच झगड़े हुए लेकिन, मामला इतना आगे नहीं बढ़ा था। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करें। आरोपी को जेल भेजा जाए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में महिला पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पीएम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतिका के शरीर में हाथ, कमर, पैर, गर्दन, चेहरा समेत अन्य जगहों पर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Share

Leave a Reply