BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर में 350 करोड़ की लागत से बनेगा जेम्स ज्वेलरी पार्क: मुख्यमंत्री की बजट घोषणा का सराफा एसोसिएशन ने किया स्वागत

 रायपुर में 350 करोड़ की लागत से बनेगा जेम्स ज्वेलरी पार्क: मुख्यमंत्री की बजट घोषणा का सराफा एसोसिएशन ने किया स्वागत
Share

रायपुर। सराफा एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष हरख मालू ने छत्तीसगढ़ सरकार के नए वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट का स्वागत करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा की है। उन्होंने श्री बघेल द्वारा बजट में राजधानी रायपुर के पंडरी में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना के लिए 350 करोड़ रूपए का प्रावधान किये जाने की घोषणा का स्वागत किया है और उनके प्रति आभार प्रकट किया है। श्री मालू ने इस बात पर भी खुशी जताई है कि इस पार्क का निर्माण सार्वजनिक-निजी सहभागिता अर्थात पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। 

श्री मालू ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने प्रथम कार्यकाल के तीसरे बजट में शिक्षा, कृषि और अधोसंरचना के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया है। इसके साथ ही उनका यह बजट सराफा कारोबारियों के लिए भी खुशियां लेकर आया है। उन्होंने कहा कि पंडरी में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क निर्माण की घोषणा से सराफा व्यापारियों को कारोबार के लिए एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें कहीं भी आना-जाना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को भी एक ही छत के नीचे हर प्रकार के रत्न और आभूषण उचित मूल्य पर प्राप्त हो सकेंगे। श्री मालू ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की एक ऐतिहासिक घोषणा है। 


Share

Leave a Reply