ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहनों की उठाईगिरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच में जुटी पुलिस
महासमुंद। एक ज्वेलरी शॉप में गहने दिखाने के नाम पर उठाईगिरी हो गई। पटेवा पुलिस के अनुसार झलप के कंसारी ज्वेलर्स में दोपहर एक व्यक्ति पहुंचा। दुकान में उसने कई तरह के सामान देखा। उसने दुकान संचालक को उलझाए रखा और करीब 2 लाख रुपए की ज्वेलरी पार कर दी। सालभर पहले भी उक्त दुकान में इसी तरह की घटना हुई थी।
पढ़ें : मरवाही उपचुनाव: आज से डाक मतपत्र वितरण, डाक मतपत्र से मतदान व डाक मतपत्र संग्रहण का कार्य शुरू
थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर कंसारी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति दुकान संचालक से सामान दिखाने कहा। घटना के समय ज्वेलर्स संचालक भोजन करने घर गया था, दुकान में उनके पिताजी बैठे थे। अज्ञात ने सोने-चांदी के कई आभूषण देखे और बातों में बुजुर्ग को उलझाए रखा। कुछ देर बाद वह चला गया। बुजुर्ग ने जब सामान समेटना शुरू किया तब उन्हें पता चला कि कई ज्वेलरी गायब है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है।





