नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कमल विहार के रहवासियों का फूटा गुस्सा: बिजली, पानी और सीवेज की समस्याओं को लेकर आरडीए सीईओ को सौंपा ज्ञापन

कमल विहार के रहवासियों का फूटा गुस्सा: बिजली, पानी और सीवेज की समस्याओं को लेकर आरडीए सीईओ को सौंपा ज्ञापन
Share

 सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन 

रायपुर, 8 अक्टूबर। कमल विहार (कौशल्या विहार) के रहवासियों ने क्षेत्र की बिजली, पेयजल, सीवेज, स्ट्रीट लाइट और पार्कों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आरडीए के सीईओ अवनीश शरण से मुलाकात की। कमल विहार रहवासी संघ के अध्यक्ष डॉ. सुजीत परिहार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। रहवासियों ने समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। आरडीए अध्यक्ष नंदे साहू से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने फोन पर कमल विहार पहुंचकर रहवासियों से मिलने का आश्वासन दिया।

रहवासियों ने क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या दूर करने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें चालू करने तथा ओल्ड धमतरी रोड चौक पर प्रकाश व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा बदबूदार और दूषित पानी की शिकायत पर पेयजल आपूर्ति लाइन और फिल्टर की जांच, जाम सीवेज चैंबरों की सफाई, सड़कों पर बह रहे गंदे पानी की समस्या दूर करने तथा पार्कों में नियमित सफाई और रखरखाव की मांग रखी गई। रिहायशी क्षेत्र में भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के साथ स्ट्रीट वेंडरों से जुड़ी अव्यवस्था और नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतों पर भी कार्रवाई की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने अवनी पब्लिक स्कूल परिसर में करीब 250 मजदूरों के लिए कथित तौर पर लेबर हाउस बनाए जाने की तैयारी का मुद्दा भी उठाया। रहवासियों ने इसकी अनुमति और भूमि उपयोग की जांच कराने तथा स्थल निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सीवेज और कचरा प्रबंधन की स्थिति देखने की मांग की। उनका कहना है कि इतने लोगों के रहने से यातायात, पार्किंग और सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव की भी समीक्षा होनी चाहिए। रहवासियों ने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति किसी जाति या समुदाय से नहीं, बल्कि नियमों, सुरक्षा और रिहायशी क्षेत्र की व्यवस्था से जुड़ी है।

RDA सीईओ अवनीश शरण ने स्ट्रीट लाइट, सीवेज, पेयजल और वेंडरों से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सुजीत परिहार, पन्नालाल सिन्हा, विनोद मोटवानी, प्रताप परख, आनंद श्रीवास, प्रतिभा कुकरेजा, अंकित अग्रवाल, अजय शर्मा, किशन साहू, विनय गुप्ता, मनोज डहरिया और संजय गुहे सहित अन्य रहवासी शामिल थे।



Share

Leave a Reply