लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल झारखंड से बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल झारखंड से बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
Share

 रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अपहरण मामले का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने झारखंड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव रामनाथपुर निवासी 55 वर्षीय शिवप्रसाद बंजारा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 26 वर्षीय पुत्र रवि नारायण बंजारा का झारखंड से आए तीन युवकों ने घर में घुसकर अपहरण कर लिया। प्रार्थी के मुताबिक, रवि पहले धान खरीदी-बिक्री के व्यवसाय में झारखंड निवासी पवन साहू के साथ काम करता था।
बताया गया कि 11 मई 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपी पवन साहू, विष्णु साहू और नरेश उर्फ नरेंद्र साहू दो स्कॉर्पियो वाहनों में रवि के घर पहुंचे। आरोपियों ने 12 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद बताते हुए रवि के साथ मारपीट की और उसे जबरन वाहन में बैठाकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए लैलूंगा पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की और रांची में दबिश दी।
 
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रवि को सकुशल छुड़ाया तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Share

Leave a Reply