किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने किया रायपुर में गिविंग बैक
रायपुर - भारतीय बाजार की प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने पिछले साल अपना एक्सक्लूसिव ब्रांड शोरूम रायपुर शहर में खोला है। शोरूम के भव्य उद्घाटन के समय हरी कृष्णा ग्रुप एवं किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के मेनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ढोलकिया ने वादा किया था की हम रायपुर के ग्राहकों के सम्मान में समाजहित में कुछ नया काम करेंगे।
आज इसी वादे को पूरा करने के लिए किसना डायमंड ज्वैलरी ने सुबह पौधरोपण एवं एक दिवसीय ब्लड डोनेशन ड्राइव के साथ मुफ्त नेत्र चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया है।
एक दिवसीय ब्लड डोनेशन एवं नेत्र चिकित्सा जाँच शिविर के साथ पौधरोपण के अवसर पर हरी कृष्णा ग्रुप एवं किसना डायमंड ज्वैलरी के मेनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया मौजूद थे।
ब्लड डोनेशन एवं नेत्र जाँच शिविर के मौके पर अपने विचार रखते हुए, श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा - "उद्घाटन के शुभ अवसर पर किये वादे को पूरा करने हेतु मुझे अत्यंत गौरव महसूस हो रहा है। रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के लोगों ने किसना डायमंड ज्वैलरी को खरीद कर समाजहित में काम करने के लिए हमें उत्साहित किया है। हमें बेहद ख़ुशी है की हमारे ग्राहकों ने किसना को बहुत प्यार देकर अपने परिवार की खुशियों में शामिल किया है। हमने सोचा था की हम उन सभी लोगो के सम्मान हेतु क्या करे जिससे पहनने वाले, बेचने वाले सभी को गर्व महसूस हो। आज सुबह में उन सभी के नाम से एक-एक पौधा लगाकर एवं नोबलकॉज में ब्लड डोनेशन, नेत्र जाँच शिविर एवं ओर्फनेज होम में खाना खिलाकर रायपुर को हरित बनाने के साथ समाज के उत्थान हेतु सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ।"
किसना डायमण्ड एण्ड गोल्ड ज्वैलरी के विषय में:
किसना डायमण्ड एण्ड गोल्ड ज्वैलरी भारत में बिकने वाले सबसे बड़े ज्वैलरी ब्राण्ड्स में से एक है। 2005 में लॉन्च हुए किसना के आज भारत के 28 राज्यों में 3,500 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। वे 14 कैरेट और 18 कैरेट डायमण्ड और गोल्ड ज्वैलरी में रिंग्स, ईयरिंग्स, पेंडेन्ट्स, मंगलसूत्र, नेकलेसेस, चूडि़यों, ब्रेसलेट्स और नथ (नोज़ पिन) की एक व्यापक श्रृंखला की पेशकश करते हैं, जोकि 100% प्रमाणित और बीआईएस हालमार्क्ड होती हैं। पारदर्शी और ग्राहक के लिये अनुकूल नीतियों के साथ गुणवत्ता एवं शुद्धता के कारण KISNAडायमण्ड एण्ड गोल्ड ज्वैलरी थोड़े ही समय में एक स्थापित और भरोसेमंद ब्राण्ड नेम बन गया है।
किसना डायमण्ड एण्ड गोल्ड ज्वैलरी, हरि कृष्णा ग्रुप का एक हिस्सा है, जो कि दुनिया के हीरा उद्योग में अग्रणी है और हीरों का उत्पादक तथा निर्यातक है। भारत की इस अग्रणी ब्रांड ने ना सिर्फ व्यापार को बढ़ावा दिया है परन्तु समाज के उत्थान हेतु कार्य भी पुरे करने का ठान लिया है। अपने शोरूम से खरीदी करने वाले ग्राहकों के सम्मान में किसना पुरे भारत में जिस शहर में उपलब्ध है वहां पर इस तरह के कार्य कर रही है




