छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

राजधानी में फिर हुई चाकू बाजी: इंस्टाग्राम के पोस्ट को लेकर चला चाक़ू, घायल को किया गया अस्पताल में भर्ती

 राजधानी में फिर हुई चाकू बाजी: इंस्टाग्राम के पोस्ट को लेकर चला चाक़ू, घायल को किया गया अस्पताल में भर्ती
Share

रायपुर। राजधानी में चाक़ूबाजी की घटनाओं में कमी होती नजर नहीं आ रही है। एक बार फिर रायपुर में विवाद के चलते चाक़ू लहराया। मामला रायपुर के बूढ़ापारा इलाके का है, जहां आपसी विवाद के चलते युवक ने दूसरे युवक पर चाक़ू से जानलेवा हमला कर दिया। 
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय गौली नामक युवक की यश जाधव से आपसी लेनदेन व इंस्टाग्राम में आपत्ति जनक पोस्ट डालने के कारण रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते कल रात अजय अपने दो दोस्तों राहुल गौली व दीनेश के साथ यश के पास पहुंचा, और उससे धमकाने लगा।
 
 
इसी बीच अजय ने अपने पास रखे चाक़ू से यश जाधव की जांघ पर वार कर दिया, और वहां से फरार हो गया। घायल यश को फ़ौरन मेकाहारा ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अजय गौली, राहुल गौली एवं दीनेश पर भादवि: 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
 


Share

Leave a Reply