शहर में हुई चाकू बाजी, बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक
भिलाई| छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक खबर सामने जहां होली की रात पैसा चोरी को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से तबाड़तोड़ हमला कर दिया। घटना रात आठ बजे की है। वहीं भाइयों के बीच हो रही लड़ाई को छुड़ाने आया युवक भी शिकार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुनील कुमार निर्मलकर अपने दौस्त गौतम रंगारी के साथ बैठा हुआ था। इसी बीच गौतम का भाई करण रंगारी भी आ पहुंचा। गौतम रंगारी ने अपने भाई करण रंगारी को बोला कि मेरा पांच सौ रुपये क्यों चोरी किया है। चोरी का आरोप लगते ही करण रंगारी आग बबूला हो गया। दोनों के बीच पहले जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद गौतम रंगारी ने अपने पास रखे चाकू से अपने छोटे भाई करण रंगारी के सीने पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
रायपुर के अस्पताल में छोटे भाई को किया गया भर्ती-
जानकारी के अनुसार- छोटे भाई पर जानलेवा हमला करने के बाद गंभीर रंगारी ने अपने दोस्त सुनील कुमार निर्मलकर पर भी हमला किया। दो घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। करण की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित गंभीर रंगारी मौके से भाग निकला। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हालत बने हुई है नाजुक-
मोहन नगर पुलिस थानांतर्गत शंकर नगर में चाकूबाजी की वारदात होने के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी मोहन नगर पुलिस को दी। इसके पहले छोटे भाई पर चाकू से हमला करने वाला बड़ा भाई गंभीर रंगारी मौके से फरार हो गया। घायल करण रंगारी रायपुर में मौत से जूझ रहा है। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित बड़े भाई के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर लिया है।




