राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, मोबाईल नही देने पर अज्ञात एक्टीवा सवार लड़कों ने युवक को मारा चाकू
रायपुर। मोबाईल नही देने पर एक्टीवा सवार लड़कों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रामनगर गुढिय़ारी निवासी अभिषेक तिवारी 18 वर्ष पिता ददन तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी पैदल जा रहा था, इसी दौरान सड़क किनारे बैठे एक लड़के ने मोबाईल मांगा। नही देने पर कुछ देर बाद एक्टीवा सवार तीन अज्ञात लड़कों ने जांघ पर चाकू मारकर घायल कर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




