थाना सिटी कोतवाली के कारागार में होगा जन्म कृष्ण का रात्रि 12 बजे 26 अगस्त को
रायपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति रायपुर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थाना सिटी कोतवाली के कारागार (बंदी गृह )में 26 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे होगा ।
,इस हेतु एक बैठक पदाधिकारियों की तैयारी को लेकर हुई। श्री कृष्ण जन्म की लीला का मंचन होगा समिति के सदस्य वासुदेव और माता देवकी की भूमिका निभाएंगे कारागार में उन्हें हथकड़ियों से बांधा जाएगा,। जब रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा तब पहरेदार गहरी नींद में सो रहे होंगे और बंदी गृह के दरवाजे स्वत खुल जायेंगे वासुदेव जी बालक कृष्ण को टोकरी में रखकर सदर बाजार के गोपाल मंदिर में भक्तो को दर्शन देने जाएंगे।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने दी।




