नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं, विकास की गारंटी हमारी : विष्णुदेव साय

भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं, विकास की गारंटी हमारी : विष्णुदेव साय
Share

 मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर पद सहित सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के पक्ष में खड़ी है और विकास चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को बने 13 महीने हुए हैं और इस दौरान हमने जो काम किए हैं, जनता ने उन्हें देखा और सराहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 से पहले कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला था। हर क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार किया, जिसका नतीजा अब घोटालेबाजों के जेल जाने के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच करवाई और दोषियों को जेल भेजा गया।

भाजपा सरकार ने दिए विकास को नए आयाम
साय ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में हर घर को किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक माताओं और बहनों को ₹1000 प्रति माह दिया जा रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में तेंदूपत्ता की खरीदी दर ₹4000 से बढ़ाकर ₹5500 प्रति मानक बोरा कर दी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश में 7000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम के अंतर्गत 1,87,000 बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। स्वामित्व कार्ड योजना के तहत हजारों लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक दिया गया है, जिससे वे अब बैंक लोन भी ले सकते हैं।

रायपुर में ट्रिपल इंजन सरकार की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब रायपुर में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है ताकि विकास कार्यों की गति और तेज हो। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को मतदान होना है और भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिलने वाली है और पूरे प्रदेश में भाजपा का झंडा लहराएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई: किरण सिंह देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव का शंखनाद हो चुका है और भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ठाना है कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की योजनाओं का लाभ जनता तक तेजी से पहुंच रहा है, जिससे भाजपा के पक्ष में लहर बनी हुई है।

71 कमल खिलाने का लिया संकल्प: अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रायपुर के कार्यकर्ताओं ने पहले सांसद और चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा को जिताया, अब बारी महापौर और पार्षदों की है। उन्होंने कहा कि रायपुर को संवारने के लिए 71 कमल खिलाने का संकल्प लेना होगा।

महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे का आत्मविश्वास
भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम से कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सच्चाई और भ्रष्टाचार के बीच है और भाजपा को जिताना हर कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए।

कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़
भाजपा द्वारा रायपुर नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता और आमजन पहुंचे। इस भीड़ ने साबित कर दिया कि जनता भाजपा और मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रही है। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल पूरी तरह से अनुकूल है। सम्मेलन में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे, सभी पार्षद प्रत्याशी, निवर्तमान पार्षद और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Share

Leave a Reply