BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार, जाने क्या है मौसम का मिजाज

राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार, जाने क्या है मौसम का मिजाज
Share

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में एक बार फिर से बदली-बारिश की संभावना बढ़ गई है। इधर आज राजधानी रायपुर में तड़के हुई झमाझम बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पचिम में विक्षोभ पंजाब और इसके आसपास के के इलाकों में 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर तक विस्तारित है। इसके आसर से उत्तर पूर्व राजस्थान के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। एक द्रोणिका पंजाब से झारखंड तक हरियाणा और दक्षिण उत्तरप्रदेश पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात का घेरा उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बन गया है। यहां चक्रवात के निकट से ही एक द्रोणिका बनी हुई है जो कि मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। इन तमाम सिस्टमों और चक्रवाती घेरे के चलते प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश अथवा तेज गर्जना, वज्रपात की संभावना काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 14 मार्च को भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं आज व कल बिलासपुर संभाग के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर आज तड़के हुई झमाझम बारिश से राजधानी रायपुर एक बार फिर से तरबतर हो गया है। सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। 


Share

Leave a Reply