नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, लाखों का नुकसान, महिला झुलसी, जलकर राख हुआ पूरा घर

कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, लाखों का नुकसान, महिला झुलसी, जलकर राख हुआ पूरा घर
Share

 महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 4 बजे प्रज्ञानंद देवांगन के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसके बाद पूरे घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरते ही घर में रखे सामान ने आग पकड़ ली और धीरे-धीरे आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दमकल गाड़ी के पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। बाद में ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। प्रज्ञानंद देवांगन मोटरसाइकिल बैग बनाने का काम करते हैं और उनके काम से जुड़ा पूरा सामान भी आग में जलकर खाक हो गया। घटना के समय घर में प्रज्ञानंद देवांगन सहित परिवार के कुल 5 सदस्य मौजूद थे। आग की चपेट में आने से उनकी पत्नी नंदनी झुलस गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।


Share

Leave a Reply