CG Corona Update : प्रदेश में आज मिले इतने कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 7, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की बुलेटिन    |    Corona Returns in CG : न्यायधानी में महिला की मौत के बाद फिर इतने लोगो की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप    |    छत्तीसगढ़ में कोरोना से महिला की मौत, बेटा भी मिला संक्रमित    |    सावधान! फिर बढ़ने लगा कोरोना, लगातार कोविड केस में हो रहा इजाफा, एक दिन में आए इतने मामले    |    BREAKING NEWS : भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले इतने से अधिक मामले    |    CG Corona Update : बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, राजधानी में 6 नए कोरोना मरीज सक्रिय, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप    |    राहत की खबर : 24 घंटे में सामने आए 200 से भी कम कोरोना केस, एक्टिव मामलों में भी आई गिरावट!    |    Corona Breaking : छग में BF.7 वैरिएंट ने दी दस्तक, मिले 2 मरीज, अलर्ट मोड में स्वास्थ विभाग    |    Corona Breaking : सरकार का बड़ा फैसला, चीन सहित इन 6 देशों से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटीन, नई गाइडलाइन जारी…    |    Big Breaking : पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस    |

शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडो से किया हमला, TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल

शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडो से किया हमला, TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल
Share

 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। दरअसल, पुलिस की टीम बदमाशों पर कार्रवाई करने गई थी। इसी दौरान पुलिस पर लाठी और डंडे से हमला हुआ है। यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। हमले में थाना प्रभारी और ASI को चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि पुलिस शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने गई थी तभी शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। जिसमें पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे सहित कई लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पामगढ़ के ग्राम सेमरिया में कच्ची महुआ शराब बनने की सूचना पर टीआई समेत पुलिस की टीम निकली थी। इस दौरान रास्ते में ही एक दर्जन से अधिक शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इससे टीआई समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायल थाना प्रभारी को बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना के बाद अन्य थानों से पुलिस बल को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है।



Share

Leave a Reply