BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगा लॉक डाउन, जाने किन सुविधाओं को मिली छुट

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगा लॉक डाउन, जाने किन सुविधाओं को मिली छुट
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर से लॉक डाउन को ले कर बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि रायपुर जिला कलेक्टर भारतीदासन ने राजधानी रायपुर में लॉक डाउन हेतु आदेश जारी कर दिया है | जारी आदेश के अनुसार राजधानी रायपुर में शुक्रवार की शाम 6 बजे से लॉकडाउन लागू हो जाएगा । जारी आदेश के अनुसार राजधानी में 9 दिन का लॉक डाउन लगाया जा रहा है |  लॉकडाउन शुक्रवार 9 अप्रैल से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागु रहेगा । 

जानकारी के अनुसार इस बार लॉक डाउन की अवधि में सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं जैसे दवाई दुकान, अस्पताल, पेट्रोल पंप और कुछ उद्योगों, सरकारी वाहनों, ATM सुविधा, को मिली छुट दी गई है | रायपुर में आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा |  अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा | रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए टैक्सी सेवाए चालू रहेगी  | वाहनों को दुरुपयोग किया गया, तो 15 दिन के लिए वाहन होंगे जब्त |

जारी आदेश के अनुसार मान्य ID कार्ड धारकों को कोरोना जाँच और COVID-19 वैक्सीनेशन के लिए जाने हेतु छुट दी गई है |  आदेश के अनुसार सामान्य लोगों को पेट्रोल पंप में पेट्रोल नहीं दिया जायेगा | वहीँ दूध बांटने वालों को सुबह सिर्फ 2 घंटे का समय दिया गया है | 

इसके अलावा किराना-सब्जी दुकानें भी बंद रहेंगी, लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा, रायपुर कलेक्टर ने किया निर्देश जारी, लॉकडाउन में शराब दुकानें भी बंद रहेंगी, शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालय बंद रहेंगे, लॉकडाउन की अवधि में सभी बैंक बंद रहेंगे, फ़ैक्ट्री का संचालन मजदूरों को कैम्पस में रखकर कर सकेंगे।

सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी, पर्यटन स्थल बंद रहेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में जाने वाले छात्रों को छूट रहेगी, अस्पताल खुले रहेंगे। पेट्रोल पंप खुले रहेंगे लेकिन सिर्फ मेडिकल इमरेजेंसी और मीडिया कर्मियों शासकीय सेवा में लगे वाहनों को ​ही पेट्रोल मिलेगा।



Share

Leave a Reply