लॉकडाउन ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के एक और जिले में हुआ सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान
जशपुर। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जशपुर जिले के संपूर्ण क्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया है कलेक्टर महादेव कावरे ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, जिले में 11अप्रैल सुबह 6 बजे से 18 अप्रैल सुबह 6 बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान जिले की समस्त सीमाएं सील रहेंगी |सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान समेत साप्ताहिक बाजारें बंद रहेंगी।




