लॉकडाउन छत्तीसगढ़ 2021: जिलों में 5 मई तक बढ़ाये जा सकते हैं लाॅकडाउन!
रायपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में लागू लाॅकडाउन 5 मई तक बढ़ाये जा सकते हैं। केंद्र सरकार ने राज्य में संक्रमण का चेन तोड़ने के लिए तीन हफ्तों तक लाॅकडाउन आगे बढ़ाने का सुझाव दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने कलेक्टरों को यह अधिकार दिया है कि अपने जिलों में संक्रमण दर देखते हुए लाॅकडाउन 5 मई तक आगे बढ़ा सकते हैं।




