BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लॉकडाउन छत्तीसगढ़: जानिए आखिर छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, CMO ने की पुष्टि

 लॉकडाउन छत्तीसगढ़: जानिए आखिर छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, CMO ने की पुष्टि
Share

रायपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए सरकार ने छत्तीसगढ़ सहित पुरे प्रदेश भर में लॉकडाउन का ऐलान किया था। लॉकडाउन के चलते लोगो को कई परेशनियों का सामना भी करना पड़ा था। जिसके बाद अब एक और लॉकडाउन का होने की मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वरल हो रहा है। बता दे की वायरल मैसेज में सोशल मीडिया में इन दिनों बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से राजधानी रायपुर के साथ रायगढ़ में तीन मार्च से लॉकडाउन किए जाने की खबर वायरल हो रही हैं। इसकी पड़ताल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने इस खबर को फर्जी करार दिया है। इसके अलावा डीपीएस, रायपुर के 12 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने वाली खबर को भी सेल ने नकारा है। सोशल मीडिया अफवाह को तेजी से फैलाने का एक बड़ा जरिया हो गया है। लोग बिना सोचे-समझे न केवल इस पर यकीन करने लगते हैं, बल्कि पूरी मासूमियत के साथ इसे दूसरों तक पहुंचाने में भी मदद करते हैं। ऐसा ही एक भ्रामक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें रायपुर के साथ रायगढ़ में 3 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा करने की बात कही जा रही है, जिसकी घोषणा 26 फरवरी को की जाएगी। इस मैसेज पर ध्यान दिलाए जाने पर छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने पड़ताल की तो पता चला कि यह मैसेज फेक है, जिस पर सेल ने स्पष्टीकरण भी जारी किया है।

रायपुर और रायगढ़ में 3 मार्च से लॉकडाउन और डीपीएस, रायपुर में 12 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की वायरल खबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी फेक न्यूज बताया है। छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सीएमओ छत्तीसगढ़ ने खबर को पूरी तरह से फर्जी बताया है। 
 


Share

Leave a Reply