BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, प्रेमिका की मौत

प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, प्रेमिका की मौत
Share

धमतरी एक साथ जीने-मरने की ख्वाहिश लेकर प्रेमी जोड़ा खुदकुशी के इरादे से रूद्री थाना के खिड़कीटोला के जंगल में पहुंचा। यहां पर किस्मत ने दगा दे दिया। फांसी लगाने के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई जबकि फांसी का फंदा टूटने से प्रेमी बच गया। 4 दिन बाद घटना की जानकारी मिलने पर रूद्री पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले के ग्राम चिटौद निवासी राकेश मंडावी और पूर्णिमा मंडावी दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना भी चाहते थे। दोनों एक ही गोत्र के होने के कारण परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में दोनों ने साथ जीने के बजाय एक साथ मरने का मन बना लिया। दोनों 9 जुलाई को गंगरेल मानव वन से कुछ दूर खिड़कीटोला के जंगल में पहुंचे। एक पेड़ में दोनों ने फांसी का फंदा लगाया और उसमें झूल गए। इस दौरान प्रेमिका की मौत हो गई लेकिन फांसी के फंदे ने प्रेमी को दगा दे दिया। फांसी का फंदा टूटने से प्रेमी नीचे गिर गया और दूसरी बार फांसी लगाने की कोशिश कर था। इस बीच प्रेमिका को तड़पता देखकर उसका इरादा बदल गया और वहां से भाग कर जगदलपुर चला गया। घटना के 4 दिन बाद बुधवार को युवक राकेश ने रूद्री थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। फिर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटना को करीब 5 दिन होने के कारण लाश सड़कर नीचे गिर गई थी।
रूद्री पुलिस के अनुसार मृतिका के प्रेमी ने बताया कि पूर्णिमा मंडावी तीन माह से गर्भवती थी। फिलहाल रूद्री पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। युवक राकेश पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Share

Leave a Reply