नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

महन्त लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्रवेश उत्सव में शामिल हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास

महन्त लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्रवेश उत्सव में शामिल हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास
Share

 रायपुर  : राजधानी के गांधी चौक स्थित महन्त लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज थे। अध्यक्षता महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने की। उन्होंने सबसे पहले महन्त लक्ष्मी नारायण दास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल से किया गया।

इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि, यदि आप लोग चाहते तो किसी भी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते थे लेकिन आप लोगों ने इस महाविद्यालय को चुना है, इस महाविद्यालय में महन्त लक्ष्मी नारायण दास जी महाराज का आशीर्वाद समाहित है। वे जैतु साव मठ के महन्त जी और राज्यसभा के सदस्य थे।

कार्यक्रम के अध्यक्ष तिवारी जी ने कहा कि -महन्त लक्ष्मी नारायण दास जी न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष में प्रसिद्ध थे। उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए कार्य किया। महाविद्यालय के प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply