महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में विद्यार्थियों और एलुमनाई के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया
रायपुर:- महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में विद्यार्थियों और एलुमनाई के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें स्नातक पंचम सेमेस्टर, स्नातक अंतिम वर्ष, स्नातकोत्तर कक्षा के वर्तमान और पूर्व विद्यार्थी के साथ एलुमनाई ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सैमसंग, आई. सी. आई. सी.आई बैंक, गणवीर लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, टेक्नोटास्क और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियो में विविध पदों पर कार्य करने के लिए विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करके साक्षात्कार देने का अनुभव लिया। प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने विद्यार्थियों को अपनी करियर हेतु सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया और उज्जवल भविष्य की कामना करते कहां कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और भविष्य में हमेशा अपनी करियर हेतु अपडेट रहने के लिए सही दिशा मिलती है। इस प्रकार का कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राचार्य ने प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य और प्रतिभागियों को बधाई दिया।




