BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 करोड़ के जाली नोट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, चेकिंग में धरे गए आरोपी

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 करोड़ के जाली नोट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, चेकिंग में धरे गए आरोपी
Share

जगदलपुर/कोरापुट। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर से लगे कोरापुट (ओडिशा) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात करोड़ 90 लाख के जाली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

एसपी कोरापुट वरुण गुंटपल्ली के अनुसार छतीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के तीन व्यक्ति छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी04 एस 0545 की फोर्ड फीगो में 04 सूटकेस में 5 सौ रुपए के जाली नोट लेकर विशाखापट्नम की ओर जा रहे थे। सुनकी पीएस पुलिस थाने का स्टाफ वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रहा था। चेकिंग के दौरान उक्त वाहन में रखे चार सूटकेस खुलवाए, तो उसमें 5 सौ रुपए के 1580 बंडल के जाली नोट बरामद हुए। प्रत्येक बंडल में 100 नोट थे। इतनी रकम मिलने पर जब पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके साथ के गिरोह के आकाओं ने रुपए उन्हें विशाखापत्तनम पहुंचाने को कहा गया था। 

कोरापुट पुलिस ने वाहन, 5 मोबाइल कुछ डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ इनके आईडी प्रूफ के अलावा 35 हजार नगद भी जब्त किया है। पुलिस इस बारे में और डिटेल खंगाल रही है और छत्तीसगढ़ पुलिस से भी सम्पर्क कर मामले की तह तक पहुंच जाली नोट के कारोबार में लगे गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारी में है।
 


Share

Leave a Reply