नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल : 52 DSP का ट्रांसफर, कई जिलों में बदले अफसर, रायपुर सिविल लाइन CSP बने रमाकांत

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल : 52 DSP का ट्रांसफर, कई जिलों में बदले अफसर, रायपुर सिविल लाइन CSP बने रमाकांत
Share

 रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को 52 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) का तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश के बाद कई जिलों में पुलिस व्यवस्था में नई तैनाती की गई है।

नए आदेश के मुताबिक रमाकांत को रायपुर सिविल लाइन का CSP बनाया गया है। वहीं, सरगुजा के क्राइम डीएसपी सुरेश और मंजूलता को गरियाबंद की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और कोरबा सहित कई जिलों में भी नए अफसरों की नियुक्ति की गई है।
पुलिस मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार इस तबादले में कुछ अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को प्रशासनिक कारणों से इधर-उधर किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से जिलों की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति में सुधार होगा।सूत्रों के मुताबिक आगामी त्योहारों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस महकमे में यह बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार का प्रयास है कि नई तैनाती के जरिए जिलेवार पुलिसिंग को और मजबूत किया जाए।

हालांकि तबादले से प्रभावित कुछ अफसरों को आंतरिक समायोजन के तहत अन्य जिलों में भेजा गया है। आदेश के साथ पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस महकमे में लगातार बड़े पैमाने पर फेरबदल हो रहे हैं। पिछले दो महीनों में कई जिलों के एसपी, एएसपी और डीएसपी स्तर पर तबादले किए जा चुके हैं।



Share

Leave a Reply