BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जीजा साली का रिश्ता तार-तार: प्यार और शादी का झांसा देकर नाबालिग साली से बनाए शारीरिक संबंध

 जीजा साली का रिश्ता तार-तार: प्यार और शादी का झांसा देकर नाबालिग साली से बनाए शारीरिक संबंध
Share

रायपुर में एक जीजा को अपनी साली की आबरू लूटने के इल्जाम में पकड़ा गया है। साली का यूं फायदा उठाने वाले इस शख्स की पत्नी और दो बच्चे हैं। कुछ महीनों से ये अपनी सगी साली की ओर आकर्षित हुआ। उसे प्यार और शादी करने जैसी बातों में उलझाया। लड़की भी इस चक्कर में पड़ गई। इसके बाद जो हुआ वो रिश्तों को बदनाम करने की वारदात ही है। पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपी लड़की के साथ शहर छोड़ सकता है। टाटीबंध के पास से इसे घेरकर पकड़ा गया और लड़की को उसके घर वालों को सौंप दिया गया।
 
ये है पूरा मामला
तारीख थी 9 जून। एक महिला हैरान परेशान होकर आजाद चौक थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी कहीं गुम हो गई है। उसका फोन भी नहीं लग रहा, हमनें उसकी सहेलियों से भी पूछा मगर वो कहीं नहीं है। वो पुलिस से बेटी को ढूंढने की मिन्नतें करने लगीं। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की। महिला ने बताया कि उन्हें उनकी बड़ी बेटी के शौहर शेख सईद पर शक है। उन्होंने पुलिस से कहा कि प्यार-मुहब्बत की बातें कहकर सईद ही छोटी बेटी को अपने साथ ले गया होगा।
 
इसके बाद 16 साल की नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने बच्ची की तस्वीर अपने खबरियों को भेजी। सिविल ड्रेस में कुछ पुलिस वालों ने सईद के ईदगाह भाठा इलाके के मकान के आस-पास नजर रखनी शुरू की। लगभग एक महीने बाद अब जब जांच टीम को सईद के टाटीबंध इलाके में होने का पता चला तो उसे पकड़ लिया गया। लड़की भी उसी के साथ थी। लड़की ने बताया कि दूसरी शादी रचाने की बात कहकर आरोपी ने उसके साथ शरीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पास्को की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी जीजा के खिलाफ कार्रवाई की है।


Share

Leave a Reply