CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई से भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्र सरकार पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई से भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्र सरकार पर बोला हमला
Share

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर ईडी का रेड चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के ईडी ने कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं के यहां छापेमारी की है। जिन नेताओं के खिलाफ ये छापेमारी की गई है उनमें राम गोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, आरपी सिंह, विनोद तिवारी, सनी अग्रवाल समेत कई लोगों के नाम हैं। वहीं इस पर छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक राजनीती में सियासत गरमाई हुई है। भूपेश बघेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर जानकर निशाना साधा है।

इस छापेमारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्वीट कर PM मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘पिछले 9 साल में ED द्वारा किए गए 95% छापे विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं और ज्यादातर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हैं।

 

 

खड़गे ने लगातार दो ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने लिखा कि ईडी का दुरुपयोग कर मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के हमारे कांग्रेस नेताओं पर छापा रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन से पहले भाजपा की कायरता को दर्शाता है।

खड़गे ने यह भी कहा कि हम इन कायराना धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। “भारत जोड़ो यात्रा” की अपार सफलता से भाजपा की बेचैनी दिखने लगी है। मोदी जी में ज़रा भी ईमानदारी है तो अपने “परम मित्र” के महाघोटालों पर रेड करें। लोकतंत्र को कुचलने के इस प्रयास का हम डट कर सामना करेंगे।



Share

Leave a Reply