नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जैतूसाव मठ में षष्ठी महोत्सव के लिए मालपुआ बनाया गया

 जैतूसाव मठ में षष्ठी महोत्सव के लिए मालपुआ बनाया गया
Share

रायपुर :- पुरानी बस्ती रायपुर स्थित श्री जैतूसाव मठ में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत षष्ठी महोत्सव के लिए व्यापक मात्रा में मालपुआ बनाया जा रहा है। मठ के महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं अजय तिवारी जी निर्माण कार्य में तल्लीन दिखाई दिए । मालपुआ भगवान का प्रिय भोग प्रसाद है। इसे विषेष कर जन्माष्टमी और रामनवमी के अवसर पर मठ मंदिरों में बनाया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतूसाव मठ में इस वर्ष भगवान को भोग अर्पित करने के लिए सवा कुण्टल मालपुआ प्रसाद तैयार किया गया है। राजेश्री महन्त जी महाराज एवं  तिवारी जी ने षष्ठी महोत्सव के अवसर पर विश्व कल्याण की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहित संपूर्ण देश वासियों को बधाई दी है। षष्ठी महोत्सव दिनांक 1 सितंबर को मनाया जाएगा इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई है। लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान का दर्शन पूजन करके अपना जीवन धन्य बनायेंगे।


Share

Leave a Reply