BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

PPE किट पहनकर इंडोर स्टेडियम कोविड वार्ड का महापौर ढेबर ने निरीक्षण कर जाना मरीजों का हाल

PPE किट पहनकर इंडोर स्टेडियम कोविड वार्ड का महापौर ढेबर ने निरीक्षण कर जाना मरीजों का हाल
Share

रायपुर, राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने अनोखी मिशाल पेश की है। उनकी इस कार्य की प्रशंसा करीबी तो करीबी विरोधी भी कर रहे हैं। अपने तरह का यह अनोखा कार्य है। अभी तक किसी भी राजनेता द्वारा इस तरह की पहल नहीं की गई थी। उन्होंने पीपी कीट पहनकर राजधानी रापयुर के इंडोर स्टेडियम में बनाए गए कारोना वार्ड में मरीजों का हाल जाना एवं उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। उनके इस कार्य की पूरे प्रदेश में खूब प्रशंसा हो रही है। उन्होंने इसके माध्यम से मुश्किल घड़ी में मरीजों को सकारात्मक रहकर, मजबूती से लड़ने का संदेश दिया है। साथ ही विश्वास दिलाया कि वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।

साथ ही उन्होंने विपक्षी दल बीजेपी को भी संदेश देने का प्रयास किया है कि आप कोविड अस्पताल जाकर भर्ती मरीजों से मिलें ताकि उनका हौसला अफजाई हो सके।

सोशल मीडिया में लगातार मरीजों की स्थिति को जानने व उनका मनोबल बढ़ाने राजनेताओं से मांग किया जाता रहा है। जिस पर कदम उठाते हुए राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने इंडोर स्टेडियम में मरीजों का हाल जाना। साथ ही उन्हें आश्वत किया की ईलाज के दौरान किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दिया जाएगा। उनके इस कार्य की राजधानी सहित पूरे प्रदेश में खूब चर्चा हो रही है। कांग्रेस के महापौर के धूर विरोधी कहलाने वाले भाजपाई भी आज उनकी तारीफ करने से नहीं चूक रहे हैं। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमित मैशेरी ने तो बाकायदा फेसबुक में उन्हें शाबासी दी है।

इस मौके पर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार एवं शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला भी मौजूद रहे। इस दौरान इंडोर स्टेडियम कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से वेंटिलेटर और ब्लड टेस्ट की सुविधा का प्रबंध करने का आश्वासन दिलाया गया है।

आपको बता दें कि इसके पहले गुरुवार को महापौर ढेबर ने इंडोर स्टेडियम कोविड सेंटर से स्वस्थ होकर घर जाने वाले 24 मरीजों का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया था। मरीजों ने अच्छी व्यवस्था और सहीं देखभाल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महापौर एजाज ढेबर का धन्यवाद भी किया है।
 



Share

Leave a Reply